1. आर्मी का मतलब क्या है ?
आर्मी (Army) शब्द असल में एक लेटिन वर्ड 'Armata' से आया है जिसका सीधा सा मतलब होता है 'हथियारों से लैस फौजी जो वतन की हिफाजत के लिए अपनी जान हथेली पर लेकर घूमते हैं। ये सिर्फ एक नौकरी नहीं है भाई, ये वो कड़क और रॉयल्टी वाला लाइफस्टाइल है जहाँ अनुशासन, इज्जत और 'देश पहले' का जज्बा रग-रग में दौड़ता है। सीधे शब्दों में कहें तो—देश के दुश्मनों के लिए काल और हमारे लिए ढाल!
2.आर्मी का इतिहास
भारतीय थल सेना (Indian Army) की आधिकारिक स्थापना 1 अप्रैल 1895 को ब्रिटिश शासन के दौरान हुई थी। हालांकि, आज हम जिस स्वतंत्र भारतीय सेना को देखते हैं, उसका वास्तविक स्वरूप आजादी के बाद सामने आया।
15 जनवरी 1949 फील्ड मार्शल के. एम. करियप्पा स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ बने थे। उन्होंने अंतिम ब्रिटिश कमांडर जनरल सर फ्रांसिस बुचर से सेना की कमान संभाली थी।
अग्निपथ योजना भारतीय सशस्त्र बलों (थलसेना, नौसेना और अग्निपथ योजना भारतीय सशस्त्र बलों (थलसेना, नौसेना और वायुसेना) में सैनिकों की भर्ती के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी नीति है। इस योजना की घोषणा 14 जून 2022 को रक्षा मंत्रालय द्वारा की गई थी और इसे सितंबर 2022 से लागू किया गया।
3. अग्नीवीर के फायदे
अग्निवीर योजना के मुख्य फायदे इस प्रकार हैं:
1.युवाओं को रोजगार: 17.5 से 21 वर्ष की कम उम्र
में देश सेवा और सेना में करियर का सुनहरा मौका मिलता है।
2.आकर्षक वेतन और पैकेज: 4 साल की सेवा के बाद लगभग ₹11.71 लाख की टैक्स-फ्री 'सेवा निधि' मिलती है, जिससे युवा अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं या आगे की पढ़ाई कर सकते हैं।
3.भविष्य की सुरक्षा: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 25% जवानों को सेना में स्थायी नौकरी मिलती है। वहीं शेष 75% को BSF, CISF और राज्य पुलिस भर्तियों में 10% आरक्षण और आयु सीमा में छूट का लाभ मिलता है।
4.स्किल और सर्टिफिकेट: सेवा के दौरान युवाओं को एडवांस टेक्निकल ट्रेनिंग, अनुशासन और लीडरशिप का सर्टिफिकेट मिलता है, जो प्राइवेट कॉपोरेट सेक्टर की नौकरियों में बहुत काम आता है।
5.सुरक्षा और बीमा: ड्यूटी के दौरान ₹48 लाख का जीवन बीमा कवर और किसी अनहोनी की स्थिति में परिवार को आर्थिक सहायता मिलती है।

No comments:
Post a Comment